{"_id":"69079af2572b2ca6120244ae","slug":"urea-reaches-fertilizer-sales-center-distribution-will-start-from-today-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121356-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खाद बिक्री केंद्र पर पहुंची यूरिया, आज से होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खाद बिक्री केंद्र पर पहुंची यूरिया, आज से होगा वितरण
Sun, 02 Nov 2025 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- सरकारी खाद केंद्र पर यूरिया बैग को ट्रक से उतारते कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर शनिवार को यूरिया के एक हजार बैग पहुंच गए। केंद्र कमेटी की ओर से सोमवार को यूरिया का वितरण शुरू किया जाएगा। कमेटी की ओर से वितरण की पूरी तैयारी कर ली गई है।
किसानों को अब डीएपी के बाद यूरिया की आवश्यकता पड़ रही है। सरकारी केंद्रों पर खाद की पहुंचनी शुरू हो चुकी है। महेंद्रगढ़ के सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर शनिवार देर शाम यूरिया के 1000 बैग की खेप पहुंची है।
अब कमेटी की ओर से वितरण प्रक्रिया सोमवार सुबह से शुरू की जाएगी और किसानों को आधार कार्ड के अनुसार प्रति आधार यूरिया के पांच बैग दिए जाएंगे। इसके लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है और केंद्र पर पंजीकरण जांच के बाद ही यूरिया खाद प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
सरसों की पहली सिंचाई के लिए किसानों को यूरिया खाद की जरूरत होगी और इसके लिए केंद्रों पर भी भीड़ होने की संभावना है। सोमवार को सभी केंद्रों पर लाइन लगेगी और स्थिति अनुकूल बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहारा भी लिया जाएगा।
खाद खरीद केंद्र कमेटी की ओर से क्षेत्र के लिए पांच हजार यूरिया बैग की मांग भेजी गई थी। पहली खेप में केवल एक हजार बैग ही पहुंचे हैं। अब किसानों की जरूरत के अनुसार कमेटी यूरिया की खेप मंगवाएगी।
--
केंद्र में शेष हैं डीएपी के 400 बैग
शहर के खाद केंद्र पर फिलहाल 400 बैग डीएपी खाद के शेष हैं। कमेटी की ओर से 1 से 2 एकड़ भूमि वाले किसान को एक बैग, 3 से 5 एकड़ पर दो बैग और 6 से अधिक एकड़ भूमि पर किसान को तीन बैग डीएपी खाद प्रदान की गई। अब खाद से वंचित किसान केंद्र पर जाकर खाद प्राप्त कर सकते हैं।
--
वर्जन:
कमेटी की ओर से पांच हजार यूरिया बैग की मांग भेजी गई थी लेकिन शनिवार शाम को एक हजार बैग की खेप ही पहुंच पाई है। अब सोमवार से वितरण होगा और आगे जरूरत के अनुसार खाद की खेप मंगवाई जाएंगी।-जगराम, प्रबंधक, हैफेड, महेंद्रगढ़।