फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Unknown youth stole 50 thousand rupees of bank consumer

अज्ञात युवक ने बैंक उपभोक्ता के 50 हजार रुपये चुराए

Thu, 01 Sep 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Unknown youth stole 50 thousand rupees of bank consumer
नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड उपायुक्त निवास के सामने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नारनौल शाखा से एक व्यक्ति के करीब पचास हजार रुपये अज्ञात युवक ने चुरा लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत महावीर चौकी पुलिस में की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर निवासी मान सिंह ने बताया कि बुधवार करीब दो बजे वह उपायुक्त निवास के सामने स्थित एसबीआई शाखा से 50 हजार रुपये निकलवाए और रुपये को एक पॉलिथीन में रख लिये। इसके बाद उसने पॉलिथीन को कॉपी अपडेट करने वाली मशीन के पास रखी टेबल पर रख दी और कॉपी अपडेट करवाने में लग गया। जैसे ही उसने कॉपी अपडेट करने के बाद टेबल पर पॉलिथीन देखी तो पॉलिथीन गायब थी। इसके बाद वह तुरंत बैंक प्रबंधक के पास पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें एक युवक पॉलिथीन का उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने एक शिकायत महावीर चौकी पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed