फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Unidentified youths absconded after snatching cash and jewelery from the woman, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: अज्ञात युवकों ने महिला से नकदी व आभूषण छीनकर फरार, मामला दर्ज

Wed, 21 Dec 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Unidentified youths absconded after snatching cash and jewelery from the woman, case registered
नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव भीलवाड़ा फ्लाईओवर के पास एक वाहन में सवार दो युवक महिला के सोने के आभूषण, नकदी और अन्य दस्तावेज लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इसकी शिकायत अटेली पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव खोड़ निवासी संतोष नामक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार दोपहर अटेली बस स्टैंड से नीरपुर एक छोटी गाड़ी में जा रही थी। उसमें सवार दो युवकों ने भीलवाड़ा फ्लाईओवर के समीप दोनों कानों के कुंडल, गले से सोने की चैन, 1500 रुपये की नकदी व आधार कार्ड छीनकर गाड़ी से उतार दिया और फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत अटेली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed