फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Under the Special Intensive Revision campaign Booth Level Officers

Mahendragarh-Narnaul News: फॉर्म तो मिला, समाधान नहीं… तीन दिन की डेडलाइन ने बढ़ाई चिंता

Sat, 20 Jun 2026 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Under the Special Intensive Revision campaign Booth Level Officers
फोटो संख्या:56- गिन्नी देवी
महेंद्रगढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर एनेमरेशन फॉर्म दे रहे हैं और और तीन दिन में फॉर्म भरकर लौटाने को भी कह रहे हैं। वहीं, अशिक्षित लोग फॉर्म भरने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, चुनाव विभाग का कहना है कि जिन मतदाताओं के फॉर्म नहीं भरे जा सके हैं, उनका फॉर्म बीएलओ स्वयं भरेंगे ऐसे में लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मतदाताओं से केवल आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन

एसआईआर अभियान की जमीनी स्थिति की पड़ताल के दौरान वार्ड नंबर 6 के लोगों ने अपनी परेशानियां साझा कीं। मतदाता पूजा जोशी, विष्णु सैनी और दुष्यंत सैनी सहित अन्य लोगों ने बताया कि बीएलओ दो दिन पहले घर-घर जाकर फॉर्म देकर गए थे और सोमवार तक इन्हें भरकर तैयार रखने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
लोगों की लाचारी
बीएलओ फॉर्म देकर चला गया। हमें समझ नहीं आया कि इसमें क्या भरना है। बच्चे बाहर रहते हैं और मुझे पढ़ना नहीं आता। अब किसी जानकार की तलाश कर रहे हैं ताकि हमारा वोट कटने से बच जाए।-सावित्री देवी, मतदाता, बुजुर्ग
-------
मैं तो ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हूं और फॉर्म भी पढ़ना नहीं आता है। बीएलओ ने सोमवार को फॉर्म लौटाने के लिए कहा है। बच्चे मेरे साथ नहीं रहते हैं और दो दिन पड़ोसियों के घर पर जा रही हूं।-श्रीदेवी, बुजुर्ग
------
शंका पूछने के लिए बीएलओ की कोई जगह तय नहीं की गई है। बीएलओ केवल फॉर्म देकर चले गए और अब हमें समझ नहीं आ रहा इसमें क्या भरना और कैसे जानकारी मिल पाएगी है।-पाना देवी, मतदाता
-----
बेटा बाहर नौकरी करता है। वह आएगा तब ही फॉर्म ठीक से भर पाएगा। बीएलओ ने सोमवार तक पत्र मांगा है। पड़ोसियों से मदद मांगी लेकिन उन्होंने भी समझ न आने की कहकर इन्कार कर दिया।-गिन्नी देवी, मतदाता
-----
बीएलओ फॉर्म भरने की जिम्मेदारी मतदाताओं पर थोपकर अपने काम से पल्ला झाड़ रहे हैं। सरकार की ओर से बीएलओ को फॉर्म भरने के निर्देश दिए हैं लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।-मुकेश कुमार, मतदाता
-----
मैं तो अंगूठा लगा सकती हूं और इससे ज्यादा कुछ नहीं आता। फार्म घर पर रखा हुआ है। कोई भरने वाला भी घर पर नहीं है। पड़ोसियों से भी मदद नहीं मिल पा रही है।-बिमला देवी, मतदाता
-----
अगर वार्ड में एक सहायता केंद्र बना दिया जाए तो लोगों को फाॅर्म भरने में आसानी होगी और बीएलओ का कार्य भी आसान रहेगा। गलत जानकारी भरी गई तो आगे समस्या का सामना करना पड़ेगा।-निहाल सिंह, मतदाता
-----
बीएलओ अकेला फॉर्म नहीं भर सकता है। इसके लिए बूथ स्तर पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई जाए और साथ में हेल्पर भी व्यवस्था की जाए। सक्षम लोग फॉर्म स्वयं भर सकते हैं और शंका भी मौके पर दूर हो पाएगी।-डॉ. राजेश कुमार, पार्षद, वार्ड 6

------------
वर्जन:
अभी वितरण का कार्य शुरू किया है और बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म को जमा करेंगे। पढ़े-लिखे लोग स्वयं भर लेंगे और जिनका फॉर्म नहीं भरा गया है उनका फॉर्म बीएलओ स्वयं भरेंगे। इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। दस्तावेज तैयार रखें और बीएलओ फॉर्म स्वयं भर देंगे।-सतीश कुमार, चुनाव अधिकारी, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:56- गिन्नी देवी

फोटो संख्या:56- गिन्नी देवी

फोटो संख्या:56- गिन्नी देवी

फोटो संख्या:56- गिन्नी देवी

फोटो संख्या:56- गिन्नी देवी

फोटो संख्या:56- गिन्नी देवी

फोटो संख्या:56- गिन्नी देवी

फोटो संख्या:56- गिन्नी देवी

फोटो संख्या:56- गिन्नी देवी

फोटो संख्या:56- गिन्नी देवी

फोटो संख्या:56- गिन्नी देवी

फोटो संख्या:56- गिन्नी देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article