फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana, 7 roads of 68.73 km length will be built in the district.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में 68.73 किलोमीटर लंबी 7 सड़कें बनेंगी

Tue, 04 Jul 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana, 7 roads of 68.73 km length will be built in the district.
नारनौल। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले की सात सड़कों का चयन किया गया है। इसमें एक सड़क का निर्माण का काम पूरा कर दिया गया है जबकि बाकी 6 सड़कों का निर्माण किया जाना है। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुल 68.73 किलोमीटर लंबी सड़कों को चौड़ा, मजबूत किया जाना है। इससे लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

फिलहाल तीन सड़कों के लिए 1193.24 लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है, जिसमें से एक सड़क बेवल से खैराना-खैरानी से कनीना अटेली रोड का निर्माण का काम पूरा किया जा चुका है जिस पर 168.29 लाख रुपये की राशि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा खर्च की गई है। इसके अलावा सिगरी से खेरी वाया झूक से अगियार की सड़क का भी 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है लेकिन 380 मीटर एरिया में विवाद होने के कारण काम अधूरा है। इस पर 354.98 लाख रुपये की राशि खर्च की जानी है, जिसमें से अब तक 304.29 लाख रुपये की राशि खर्च हो चुकी है। अगस्त 2022 में इसका काम शुरू हुआ था और मार्च 2023 में इसे पूरा होना था,लेकिन विवाद के चलते अभी काम बाकी है। इसके अलावा एनएच-148बी वाया महेंद्रगढ़ शहर, माजरा खुर्द, माजरा कलां, मालरा, बवाना, सैहलंग, बसई की सड़क का निर्माण होना है जिसका वर्क अलॉट हाल ही मे पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने जारी किया है। लगभग 23.56 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है। इस पर कुल 653.11 लाख रुपये खर्च होंगे। अक्तूबर 2023 तक इसका काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चार सड़कों को रिवाइज करके मुख्यालय भेजा
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने कुल 7 सड़कों का एस्टीमेट तैयार किया था, जिसमें से चार सड़रों का एस्टीमेट रिवाइज करके मुख्यालय भेजा गया है। इसमें सुंदराह से मनपुरा रोड शामिल है। इसके अलावा निजामपुर, नांगल चौधरी से धौलेड़ा वाया सरेली बेगोपुर रोड के काम को भी रिवाइज कर मुख्यालय को पत्र भेज दिया है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने बलाना से सोहला रोड के अलावा निजामपुर खेतरी रोड से बामनवास की फाइल भी रिवाइज करके मुख्यालय भेजी है। इसका एस्टीमेट रिवाइज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन सड़कों का होना है निर्माण
-सिगरी से खेरी वाया झूक से अगियार
-सुंदराह से मनपुरा रोड
-एनएच-148बी से एनएच-148बी वाया महेंद्रगढ़ शहर, माजरा खुर्द, माजरा कलां, मालरा, बवाना, सैहलंग, बसई
-बलाना से सोहला
-निजामपुर, नांगल चौधरी से धौलेड़ा वाया सरेली बेगोपुर
-निजामपुर खेतरी रोड से बामनवास

इस सड़क का निर्माण हुआ पूरा
-बेवल से खैराना-खैरानी से कनीना अटेली रोड


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में 7 सड़कों को मंजूरी मिली है। इसमें एक का निर्माण पूरा हो गया है जबकि एक का जल्द पूरा हो जाएगा। कुछ का वर्क अलॉट कर दिया गया है तो कुछ के टेंडर लगाए गए हैं दो सड़कों का रिवाइज केस मुख्यालय भेजे गए हैं।
-अश्वनी गहलावत, एक्सईएन, पीडब्लयूडी, बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed