फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ultimatum given to release the schedule of student union elections

Mahendragarh-Narnaul News: छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल जारी करने के लिए दिया अल्टीमेटम

Wed, 19 Jul 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum given to release the schedule of student union elections
महेंद्रगढ़। जननायक जनता पार्टी(जजपा) के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो ने छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल जारी करने के लिए सरकार को 5 अगस्त तक का दिया अल्टीमेटम दिया है। अगर 5 अगस्त तक चुनाव का शेड्यूल जारी नहीं हुआ तो उसके बाद कोई नया फैसला लिया जाएगा। मंगलवार को दिग्विजय महेंद्रगढ़ के जांट-पाली केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्थापना दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम का निमंत्रण देने आए थे।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 6 अगस्त को इनसो के 21वें स्थापना दिवस पर हिसार में होने वाले कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि इनसो ने चाहे महिलाओं के हक में आंदोलन हो या फिर रक्तदान, पौधारोपण या फिर नेत्रदान। हमेशा ही सामाजिक दायित्व निभाएं हैं तथा नए रिकार्ड बनाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 के बाद से कॉलेजों के चुनाव बंद थे। उन्होंने कहा कि इनसो कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी में चुनाव के लिए संघर्ष किया था तथा सरकार से चुनाव करवाने की मांग की थी। सरकार ने चुनाव करवाए लेकिन बाद में कोरोना आने पर फिर से रोक दिए गए। सरकार ने इनसो की मांग को माना था तथा उनका गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया था लेकिन अब तक उन्हें धरातल पर लागू नहीं किया गया है। इसलिए हमारी मांग है कि उस नोटिफिकेशन को छात्रहित में लागू किया जाए। इनसो के अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि छात्र संघ चुनाव के अब इंतजार की इंतहा हो गई है और सरकार को पांच अगस्त तक का अल्टीमेटम देते हैं कि छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल जारी करे। यदि पांच अगस्त तक चुनाव का शेड्यूल जारी नहीं हुआ तो सरकार इनसो के प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी रवि मसीत, राष्ट्रीय महासचिव रमेश पालड़ी, जिला प्रधान डाॅ. मनीष शर्मा, वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर सभरवाल, जिला प्रभारी सतेंद्र झाबुआ, हलका अध्यक्ष संजीव तंवर, वरिष्ठ नेता राजकुमार खातोद, रविंद्र गागड़वास, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अनमोल गुप्ता, इनसो के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुरहावटा, महीपाल नंबरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed