फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two youths injured in road accident, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में दो युवक घायल, मामला दर्ज

Tue, 14 Nov 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured in road accident, case registered
नारनौल। कोरियावास सड़क मार्ग पर एक वाहन चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में घायलों के जानकार द्वारा सदर थाना पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

गांव कंवरियावास निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गत 9 नवंबर को करीब 3 बजे वह अपने खेत से अपने घर गांव कंवरियावास जा रहा था। जब वह कोरियावास रोड पर पहुंचा तो एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक नारनौल से कोरियावास की तरफ जा रहे थे। जिन्हें सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने लापरवाही से गलत दिशा में लाकर सीधी टक्कर मारी। इसमें दोनों घायल हो गए। जिन्हें वह पहचान गया जोकि उसके ही गांव के राहुल व गौरव थे। वहीं घटना के बाद चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके पर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दो घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने वीरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed