{"_id":"65e772eeb3e4348243069de4","slug":"two-youths-died-one-seriously-injured-in-a-road-accident-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107897-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
Wed, 06 Mar 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बाबा साध सेवा समिति शिविर आकोदा के पास एक गाड़ी चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने तीनों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने अंकित और नीरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जावा (चरखी-दादरी) निवासी रोहित ने बताया कि सोमवार रात को 8 बजे वह अपने गांव के बस अड्डा पर महेंद्रगढ़ सिसोठ जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहा था। इतनी ही देर में उसके गांव के अकिंत व नीरज अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। रोहित ने उनको गांव सिसोठ चलने के लिए कहा। वह तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिसोठ के लिए चल दिए। बाबा साध सेवा समिति शिविर आकोदा के सामने पहुंचे तो पीछे से एक गाड़ी चालक ने मोटर साइकिल को सामने से टक्कर मार दी। बाइक अकिंत चला रहा था। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने अकिंत व नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार को पुलिस ने अंकित व नीरज के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को साैंप दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।