फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two youths arrested in murder case in village Tajpur on one day remand

गांव ताजपुर में हत्या मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया

Sun, 27 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested in murder case in village Tajpur on one day remand
गांव ताजपुर में 13 दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव के घर में घुस कर लाठी-डंडों से हमले में घायल की मौत मामले में दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने एक दिन के लिए रिमांड पर लिया। अटेली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को अदालत में पेश किया था। इससे पहले अटेली पुलिस इसी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद नसीबपुर भेज चुकी हैं। इस मामले में अभी भी एक नामजद पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को ताजपुर गांव में मोनू (20 वर्षीय) पर गांव के कुछ युवकों ने पुरानी रंजीश को लेकर उसके घर पर हमला कर दिया था। घायल को रेवाड़ी की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल मोनू ने 17 सितंबर को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। उसके बाद अटेली पुलिस ने युवक की मौत के बाद 5 नामजद समेत 10-11 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। थाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने गांव के 5 नामदजों में लखन, विक्रम, मोनू को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत नसीबपुर में भेज चुकी हैं। उन्होंने बताया कि नामजद में पुलिस ने ताजपुर निवासी रामलखन व विकास को गांव से ही शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को अदालत में पेश करने पर एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में लिया हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर हत्या करने में शामिल हथियारों व अन्य चीजों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed