फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two thousand farmers submitted forms for compensation, today is the last day

दो हजार किसानों ने जमा कराए मुआवजे के लिए फार्म, आज अंतिम दिन

Mon, 28 Feb 2022 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two thousand farmers submitted forms for compensation, today is the last day
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग महेंद्रगढ़ में फार्म जमा करने के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद - फोटो : Narnol
ओलावृष्टि से हुए फसली नुकसान के मुआवजे के लिए सोमवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में किसानों की भीड़ लगी रही। सोमवार को करीब 2000 बीमित किसानों ने अपने आवेदन फार्म जमा कराए। फार्म जमा कराने का मंगलवार को अंतिम दिन है। शुक्रवार शाम को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से जिले के उत्तरी क्षेत्र के करीब 50 गांवों के किसानों की सरसों व गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई के लिए 72 घंटों के अंदर-अंदर 17 बिंदुओं पर प्रारूप-1 फार्म भरकर जमा कराना अनिवार्य होने के चलते सोमवार को विभाग के कार्यालय में किसानों की भीड़ लगी रही। विभाग द्वारा चार काउंटर लगाकर किसानों के फार्म लिए गए। किसानों की भीड़ के कारण कृषि विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

आज अंतिम दिन, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए बीमित किसानों के लिए आवेदन करने का मंगलवार को अंतिम दिन है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसान क्रॉप इंश्योरेंस एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें दिए गए बिंदुओं पर सही जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। किसान उसी बैंक की कापी विभाग को दें, जिससे उसकी बीमा की प्रीमियम राशि काटी गई है। वहीं केसीसी धारक फार्म में वही केसीसी खाता संख्या दें, जिससे बीमा की प्रीमियम राशि काटी गई है।
विज्ञापन

सांख्यकी पर्यवेक्षक अनिल यादव भगडाना ने बताया कि ओलावृष्टि से प्रभारी हुए बीमित किसानों को 72 घंटे के अंदर विभाग के टोल फ्री नंबर 18001802117 या क्रॉप इंश्योरेंस एप पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा फार्म नंबर एक भरकर विभाग के कार्यालय में भी जमा करा सकते हैं। आवेदन के लिए आज अंतिम दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed