फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two teachers found absent in SDM's inspection

एसडीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले दो अध्यापक

Sat, 03 Sep 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two teachers found absent in SDM's inspection
नारनौल। एसडीएम मनोज कुमार ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो अध्यापक गैर हाजिर मिले। उन्होंने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सुबह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल काठा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो दो अध्यापक गैर हाजिर मिले। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किया। इसके अलावा उन्होंने बच्चों से मिडडेमील तथा पढ़ाई संबंधित बात पूछी। उन्होंने स्कूल का रिकॉर्ड भी चेक किया। इस मौके पर उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि समय पर स्कूल में पहुंचें और अच्छे से पढ़ाई करवाएं। मध्याह्न भोजन अच्छी गुणवत्ता का दिया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि मुझे एसडीएम साहब का औचक निरीक्षण की जानकारी नहीं है। अगर स्टाफ सदस्य नदारद मिले हैं तो उनके एसडीएम के आदेश पर जो भी कार्रवाई होगी वो की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed