फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two shops were sold for 1 crore 11 lakhs rupees

दो दुकानें एक करोड़ 11 लाख रुपये में बिकीं

Mon, 23 Aug 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two shops were sold for 1 crore 11 lakhs rupees
मार्केट कमेटी द्वारा नई सब्जी मंडी के प्लॉटो की ऑनलाइन बोली सोमवार को हुई। जिसमें 4 दुकानों को बोली के लिए रखा गया था। मार्केटिंग बोर्ड की चार दुकानों की बोली की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई। इसके लिए कृषि विपणन बोर्ड से बतौर ऑब्जर्वर के रूप में अधीक्षक अभियंता राजेश घनघस व मार्केट कमेटी कार्यकारी अधिकारी यदुराज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोली के लिए दुकानों का पोर्टल पर रिजर्व प्राइस 13.73 लाख रुपये रखा गया। पहली बोली में 35 बोलीदाताओं ने बोली दी तथा एक घंटे में पहली बोली रिजर्व प्राइस से 4 गुना अधिक चली गई। पहले राउंड की बोली भीम सिंह निवासी अटेली मंडी ने सबसे अधिक 56.43 लाख रुपये देकर पूरा किया तथा 4 दुकानों में अपनी मनपसंद दुकान को पोर्टल पर चुना। दूसरे स्थान पर जितेंद्र कुमार शर्मा रहे। पहले राउंड के बाद दूसरे राउंड के लिए बोली 55.23 लाख रुपये से शुरूआत हुई जिसमें चार बोलीदाताओं ने भाग लिया। दूसरे राउंड में सर्वाधिक बोली बलिराम निवासी गांव सिलारपुर ने 55.63 लाख रुपये पर दी। इससे पहले अक्तूबर 2019 में सब्जी मंडी की दुकानों की नीलामी की गई थी जिसका रिजर्व प्राइस 12.98 रुपये आया था। जिसमें न्यूनतम मूल्य 18.98 लाख रुपये तथा अधिकतम मूल्य 26.73 लाख रुपये पर पांच दुकानें बिकी थी। इस बार रिजर्व प्राइस से चार गुना अधिक मूल्य पर बिकने से मार्केट कमेटी तथा मार्केटिंग बोर्ड के राजस्व को लाभ मिला है। मार्केट कमेटी अटेली के कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव यदुराज यादव ने बताया कि बोलीदाताओं को बोली राशि का 10 प्रतिशत 48 घंटे में जमा करवानी होगी। इसके बाद चार महीने में पूरी राशि जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता 60 दिन के अंदर पूरी राशि जमा करवा देता है तो 5 प्रतिशत छूट मिलेगी। यदि बोलीदाता 120 दिन में पूरी राशि जमा नहीं करवा पाता है तो जमा की हुई राशि मार्केट कमेटी द्वार जब्त कर ली जाएगी तथा दुकान को फिर से ऑनलाइन बोली के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed