{"_id":"5eee4d3b8ebc3e42bf77f80e","slug":"two-police-man-and-calark-including-11-corona-positive-narnol-news-rtk5603714156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल का क्लर्क, दो पुलिसकर्मी समेत 11 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल का क्लर्क, दो पुलिसकर्मी समेत 11 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में शनिवार को 11 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 184 हो गई है। राहत की बात यह हैं कि शनिवार को 18 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 114 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 70 केस अभी भी एक्टिव हैं। पांच को कोविड-19 सेंटर में रखा गया और छह को होम आइसोलेट किया गया है। पहली बार जिले के पुलिसकर्मी व स्कूल का स्टाफ संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 11 नए संक्रमितों से डॉक्टरों की टीम ने ट्रैवल हिस्ट्री ली है। उनके संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। शनिवार को मोहल्ला गुरुनानकपुरा नारनौल में एक संक्रमित मिला है। यह पहले आए कोरोना मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। कारोबारी का भाई है। भांखरी निवासी संक्रमित सरकारी स्कूल में बाबू है। उसके गांव में एक युवक संक्रमित आने पर उनका सैंपल लिया गया था। सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुसनौता के प्रधानाचार्य नरेंद्र सांगवान ने बताया कि चार स्टाफ की जांच कराई गई है। उन्होंने अन्य स्टाफ बाबू के संपर्क में नहीं आया था। इसके बावजूद अन्य को भी जांच कराने को कहा गया है। क्लर्क 15 जून को स्कूल आया था। इसी दिन गांव का एक युवक संक्रमित मिला था। इसके अलावा निंबेहेडा गांव से ढाणी कुमहारान वार्ड नंबर पांच से एक संक्रमित मिला है।
नांगल चौधरी के भेडंटी की महिला है और दिल्ली में टीचर थी। 13 को गांव आई थी। वहीं नारनौल में दो पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिले हैं। एक पुलिसकर्मी कंटनेमेंट जोन में तैनात था। दोनों डेपुटेनशन पर यहां पर तैनात थे। कोजिंदा निवासी महिला गुजरात से आई थी।
विज्ञापन
462 लोगों की स्क्रीनिंग हुई
7 मोबाइल टीमों ने 462 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 264 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 20 जून तक 70344 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 41375 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 5684 सैंपल भेजे गए हैं। 483 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
इन स्थानों पर मिले संक्रमित
मोहल्ला गुरुनानकपुरा नारनौल-1, निंबेहेडा - 1, ढाणी कुमहारान वार्ड नंबर पांच -1, चंदपुरा-1. भेडंटी- 1, नारनौल पुलिस लाइन -2, कोजिंदा-1, नांगल सिरोही- 1,भांखरी-1 व अमरपुरा-1 मरीज मिला हैी।
चंदपुरा का एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव
मंडी अटेली। गांव चंदपुरा निवासी सोनीपत कंपनी में काम करने वाला व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। प्रशासन मौके पर पहुंच कर मरीज के घर के आस-पास बैरिकेड लगाकर सील कर दिया। मरीज के संपर्क में आने वाले पांच परिजनों का 21 जून को सुबह सैंपल लिया जाएगा। चंदपुरा निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज 30 साल का है। 16 जून को सैंपल दिया था। आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। मौके पर पहुंचे बीडीपीओ ओमप्रकाश, डॉ. मनीष यादव, हरीश, सचिव सुरेंद्र व सरपंच बीनान देवी आदि ने बताया कि मरीज के घर के आस-पास बैरिकेड लगा कर सील कर दिया है।