फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two more accused Bhavani Singh and Rahul arrested in Sukhdev murder case

Mahendragarh-Narnaul News: सुखदेव हत्याकांड में दो और आरोपी भवानी सिंह और राहुल गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Two more accused Bhavani Singh and Rahul arrested in Sukhdev murder case
महेंद्रगढ़। राजस्थान की राजधानी में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को हुई हत्या के मामले में महेंद्रगढ़ जिले से लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी नितिन फौजी का उसी दिन खुलासा हो गया था। दूसरी ओर इस मामले में गांव सुरहेती पिलानिया निवासी रामवीर जाट को शनिवार को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब महेंद्रगढ़ जिले के गांव पहाड़वास के भवानी सिंह उर्फ रोनी और कोथल खुर्द निवासी राहुल के नाम भी सामने आए हैं। राजस्थान पुलिस ने इन्हें भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद 7 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ की ओर से कहा गया है कि भवानी सिंह उर्फ रोनी निवासी पहाड़वास व राहुल निवासी कौथल खुर्द व नितिन फौजी तीनों दोस्त हैं। 7 नवंबर को जब नितिन फौजी दो दिन की छुट्टी पर घर आया था तो भवानी सिंह उर्फ रोनी के अनुपम सोनी निवासी खुडाना के साथ चल रहे एक मामले को सुलझाने गए थे। उस समय आपस में विवाद होने पर पुलिस पहुंच गई थी। इसके बाद भवानी उर्फ रोनी ने भागते समय पुलिस पर फायरिंग भी की थी। इस संबंध में सदर थाना महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए नितिन फौजी व राहुल 10 नवंबर को हिसार पहुंच गए थे। 16 नवंबर को रोनी भी हिसार पहुंच गया था। भवानी उर्फ रोनी पहले से रोहित गोदारा व विरेंद्र चारण के संपर्क में था। भवानी सिंह ने रोहित गोदारा व विरेंद्र चारण से नितिन फौजी की बात कराई थी तथा जयपुर में हत्या के लिए तैयार किया था। 28 नवंबर को नितिन फौजी को टैक्सी से जयपुर भिजवाया था। साथ ही पुलिस ने जयपुर में नितिन फौजी के रुकने व अन्य मदद करने के मामले में गांव सुरेहती पिलानिया निवासी रामवीर जाट को गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरी ओर रोनी व राहुल को गुरुग्राम पुलिस भी किसी मामले में तलाश कर रही थी तथा दोनों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर भौंडसी जेल भेज दिया था। राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा पुलिस की टीमें जब वारदात के मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी तो भोंडसी जेल से भवानी उर्फ रोनी व राहुल से भी पूछताछ की थी, जिसमें आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को काफी सुराग मिले थे।
विज्ञापन


भवानी उर्फ रोनी पर 16 और राहुल पर दर्ज हैं 10 केस
महेंद्रगढ़ पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि राजस्थान व हरियाणा के विभिन्न जिलों में भवानी सिंह उर्फ रोनी के खिलाफ 16 केस दर्ज हैं। वहीं राहुल के खिलाफ 10 केस दर्ज हैं। दोनों ने हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम तथा जयपुर सहित अन्य स्थानों पर आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। दोनों पर हत्या का प्रयास, अपहरण, आर्म्स एक्ट, लड़ाई-झगड़े व डकैती के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ के गांव खुडाना में 9 नवंबर रात को पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में भवानी उर्फ रोनी व राहुल दोनों शामिल थे। हमारी टीमें इनके पीछे लगी हुई थी, लेकिन इसी बीच गुरुग्राम में किसी आपराधिक मामले में पुलिस की ओर से दोनों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया था। राजस्थान पुलिस ने वहीं से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। इस मामले में जो भी राजस्थान पुलिस द्वारा सहयोग मांगा जाएगा वह सहयोग किया जाएगा। वहां पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को प्रोटेक्शन वारंट पर महेंद्रगढ़ लाया जाएगा।
- रणवीर सिंह, डीएसपी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed