{"_id":"68870ef9c1a42f05f1024036","slug":"two-injured-in-road-accident-in-mahendragarh-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Accident: पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी और ब्रेजा कार की हुई टक्कर, दो पुलिसकर्मी हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Accident: पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी और ब्रेजा कार की हुई टक्कर, दो पुलिसकर्मी हुए घायल
Mon, 28 Jul 2025 11:17 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी महेंद्रगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:17 AM IST
सार
नांगल सिरोही से महेंद्रगढ़ की ओर आ रही पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी और एक ब्रेजा कार की टक्कर हो गई। हादसा सीसीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नांगल सिरोही से महेंद्रगढ़ की ओर आ रही पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी और एक ब्रेजा कार बीच बाईपास पर हुई टक्कर का सीसीटीवी सामने आया है। इस हादसे में एएसआई कमल व एचसी रामपाल घायल हो गए। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क से दूर बाजरे के खेत में जा गिरे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची 112 नंबर की आपातकालीन पुलिस सहायता गाड़ी ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन जैसे ही वह सड़क पर चढ़ी तो एक ऑल्टो गाड़ी से उसकी भी हल्की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस दूसरी टक्कर में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की सहायता की। पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसे की असल वजह क्या रही। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन