{"_id":"60563f928ebc3e8d3b47ea94","slug":"two-including-woman-died-in-separate-road-accidents-narnol-news-rtk6008711178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर ट्राले ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर ट्राले ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
नारनौल-नांगल चौधरी एनएच पर ट्रॉले ने शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर-टॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। नांगल चौधरी थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रॉला चालक पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं बाधोद में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सिरोही बहाली निवासी बुधराम (50) ट्रैक्टर-ट्रॉली से नांगल चौधरी से सामान लेकर शुक्रवार की शाम चार बजे घर आ रहा था। मोहनपुर मोड़ के पास पीछे से ट्रॉले ने टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और बुधराम नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल नारनौल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नांगल चौधरी थाना पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
दूसरे मामले में मोहल्ला माली टिब्बा निवासी मुकेश अपनी पत्नी प्रियंका को शुक्रवार को अटेली के परतापुर गांव से दवाई दिलाकर नारनौल आ रहा था। बाछोद के पास पीछे से ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका ट्रक के नीचे आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। प्रियंका को एक बेटा व एक बेटी है। मुकेश की अनाज मंडी में सैलून की दुकान है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नाले में गिरने से बाइक सवार की मौत
भाखरी बस स्टैंड के पास ड्रेनेज लाइन में गिरने से ढाणी खातिया वाली राजस्थान निवासी मनोज (22) की मौत हो गई। शनिवार सुबह लोगों ने देखा तो गहली चौकी में सूचना दी। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। गहली चौकी प्रभारी महेश ने बताया कि एनएच का निर्माण कार्य चल रहा है। आशंका हैं कि बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से ड्रेनेज में गिर गया होगा। रात का मामला होने के कारण लोग नहीं देख पाए होंगे।