{"_id":"636200c137fb882e485957dc","slug":"two-groups-clashed-in-village-tahla-of-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में हंगामा: चुनाव की पूर्व रात्रि गांव टहला में भिड़े सरपंच समर्थित दो गुट, गाड़ियों के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में हंगामा: चुनाव की पूर्व रात्रि गांव टहला में भिड़े सरपंच समर्थित दो गुट, गाड़ियों के शीशे तोड़े
Wed, 02 Nov 2022 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:01 AM IST
सार
मंगलवार रात करीब 10 बजे गांव टहला में सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवारों के समर्थकों में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों के समर्थकों ने एक दूसरे की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
झगड़े में टूटी बाइक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
नारनौल के गांव टहला में मतदान की पूर्व रात मंगलवार को सरपंच समर्थित दो गुटों में भिड़ंत हो गई। जिसके चलते गांव में भारी तनाव पैदा हो गया। पोलिंग पार्टियों ने उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस बल ने देर रात मौके पर पहुंच स्थिति पर काबू पाया। बुधवार को मतदान के चलते दोबारा तनाव की स्थिति न पैदा हो इसके लिए गांव के मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
मंगलवार रात करीब 10 बजे गांव टहला में सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवारों के समर्थकों में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों के समर्थकों ने एक दूसरे की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। झगड़े को बढ़ता देख केंद्र पर मौजूद पोलिंग पार्टियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद थाना सदर प्रभारी विनय यादव देर रात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन झगड़ा ज्यादा बढ़ता देख सीआईए नारनौल और सीआईए महेंद्रगढ़ टीम बुलानी पड़ी। रात करीब एक बजे तक गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। इसके बाद पुलिस ने दोनों पार्टियों के लोगों को समझाकर मामला शांत करवाया। बुधवार को मतदान को देखते हुए दोबारा किसी प्रकार के लड़ाई-झगड़े को रोकने के लिए मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि इस घटना में अभी किसी भी पार्टी की ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।