फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two friends killed, youth injured in road accident

सड़क हादसे में दो सहेलियों की मौत, युवक घायल

Mon, 02 Mar 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two friends killed, youth injured in road accident
मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : Narnol
एनएच 148 बी पर गांव सिसोठ के पास ट्रॉले के नीचे कुचले जाने से बाइक सवार दो सहेलियों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव को ट्रॉले के नीचे टायरों में फंस जाने के कारण करीब एक घंटे बाद निकाला जा सका। क्रेन और जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला गया। बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर देखते हुुए उसे हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव बसई निवासी 23 वर्षीय दीपक, अपनी 22 वर्षीय बहन सपना तथा बहन की सहेली मनीता को लेकर गांव बसई से गांव जौनावास की ओर जा रहा था। दीपक तथा सपना मनीता को उसके गांव छोड़ने के लिए जा रहे थे। दीपक, सपना, मनीता तीनों बाइक पर सवार थे। सोमवार शाम करीब साढे़ चार बजे जब दीपक बाइक को लेकर सिसोठ गांव के पास पहुंचे तो उसकी बाइक सामने से आ रहे ट्रॉलेे की चपेट में आ गई। जिसमें मनीता, सपना ट्रॉले के पिछले टायरों के नीचे कुचली गई। ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। मनीता का शव ट्राले के टायरों में ही फंसा रह गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालने के लिए क्रेन बुलाई। क्रेन की मदद से ट्राला को उठाया गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से शव को निकाला गया। दोनों शवों को महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। घायल दीपक को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सपना से मिलने गई थी मनीता : जानकारी के अनुसार सपना आईटीबीपी में तैनात थी। फिलहाल वह अपने घर छुट्टी पर आई थी। मनीता सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही थी। इसके लिए उसने कोचिंग सेंटर ज्वाइन किया हुआ था। जब मनीता को पता लगा कि सपना घर आई है तो वह उससे मिलने गांव बसई चली गई। सोमवार दोपहर बाद दीपक अपनी बहन सपना के साथ मनीता को बाइक पर बैठाकर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट ने बचाई जान : इस दर्दनाक हादसे में दीपक की जान हेलमेट के कारण बच सकी। दीपक भी ट्राले से टकराया था। इसके बाद वह उछलकर सिर के बल पलटते हुए सड़क पर गिरा। उसके सिर पर हेलमेट होने के कारण उसे सिर में चोट नहीं आई।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुुंचकर शवों को निकलवाया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों की शिकायत के अनुसार ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौके से क्षतिग्रस्त बाइक, ट्राला को कब्जे में लिया गया है। ट्रॉला चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। महाबीर सिंह, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed