फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two-day Amilal Memorial Tournament on November 1-2

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिवसीय अमीलाल मेमोरियल टूर्नामेंट 1-2 नवंबर को

Mon, 27 Oct 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 27 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two-day Amilal Memorial Tournament on November 1-2
फोटो संख्या:66- गांव दौंगड़ा अहीर में खेल प्रतियोगिता को लेकर रूपरेखा तैयार करते यंग फार्मर क्ल - फोटो : mathura
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में 1 और 2 नवंबर को दो दिवसीय अमीलाल मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यंग फार्मर क्लब की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वीर बालक अमीलाल की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में कबड्डी, लड़के-लड़कियाें और कुश्ती मुख्य आकर्षण रहेंगे। क्लब प्रधान इंजीनियर विकास यादव ने बताया कि एक नवंबर को कबड्डी लड़के, लड़कियां के जिला स्तरीय मुकाबलों से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न आयु वर्गों की टीमें भाग लेंगी। दो नवंबर को कबड्डी (ओपन कैटेगरी) और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विजेता खिलाड़ियों को 31 हजार, 21 हजार, 5100 और 3100 रुपये तक के नकद पुरस्कारों के साथ ट्रॉफियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार टूर्नामेंट में एथलेटिक्स गेम्स, बुजुर्गों की दौड़, लड़कियों की 400 मीटर दौड़, लड़कों की 1600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद जैसे इवेंट भी शामिल किए गए हैं। इससे गांव के हर वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
यंग फार्मर क्लब सदस्य करण सिंह पहलवान और मामन सिंह प्रधान ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और एकता का विकास करना है।

आयोजन समिति ने बताया कि दर्शकों के लिए भोजन, ठहराव और पार्किंग की पूरी व्यवस्था की गई है। यंग फार्मर क्लब टीम ने सभी ग्रामीणों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में शामिल होकर वीर बालक अमीलाल की स्मृति को नमन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed