फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two criminals abscond with gold earrings from woman in Narnaul

Haryana Crime: शातिरों के झांसे में आई महिला, बोले- आंखें बंद कर 20 कदम चलो, सोने के कुंडल लेकर फरार

Mon, 07 Oct 2024 05:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 07 Oct 2024 05:09 PM IST
सार

हरियाणा के नारनौल में एक महिला शातिरों के झांसे में आ गई और अपने सोने के कुंडल गंवा बैठी। शातिरों ने महिला को माता के दर्शन कराने का झांसा दिया था। 

विज्ञापन
Two criminals abscond with gold earrings from woman in Narnaul
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में इन दिनों बदमाश अलग-अलग तरीकों से महिलाओं के साथ ठगी कर रहे हैं। अगर आपको भी माता के दर्शन करवाने के बहाने से सोने के आभूषण निकालने की बात कही जाती है तो सावधान हो जाएं। नारनौल शहर में इन दिनों ऐसा गिरोह घूम रहा है जो महिलाओं को माता के दर्शन करवाने की बात कहते हैं और सोने के आभूषण लेकर फरार हो जाते हैं। सोमवार को भी शहर की एक महिला के कानों के कुंडल लेकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


शातिर बदमाशों ने एक महिला को अपने झांसे में लेकर उसके सोने के कुंडल ले लिए और फिर उसे चकमा देकर फरार हो गए। मोहल्ला मिया की सराय निवासी मुन्नी देवी ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह सोमवार सुबह 9 बजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास जानवरों को दाना डालने के लिए आई थी। इस दौरान दो अनजान व्यक्ति आए और उसे पूछने लगे कि यहां पर कोई आखों का कैंप लगा है। महिला ने आंखों के कैंप के बारे में मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह आपको दुर्गा माता के दर्शन करवाते हैं। आप अपने कान के कुंडल निकाल कर अपने हाथ में रखो और 20 कदम आगे चलो। यह कुंडल उसे दे दो। महिला उनकी बातों में आ गई और कान से कुंडल उतार कर उन्हें दे दिए। कुंडल देने के बाद वह दोनों व्यक्ति भाग गए। 
विज्ञापन


बता दें कि डेढ़ माह पहले भी इसी तरह एक महिला के साथ दो व्यक्ति ठगी करके भाग गए थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed