{"_id":"6752c14e245801361a0db086","slug":"two-businessmen-died-and-3-were-injured-in-a-road-accident-in-haryana-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सड़क हादसे में दो व्यापारियों की मौत, 3 घायल; सोनीपत से शादी कार्यक्रम में शामिल होकर आ रहे थे नारनौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सड़क हादसे में दो व्यापारियों की मौत, 3 घायल; सोनीपत से शादी कार्यक्रम में शामिल होकर आ रहे थे नारनौल
Fri, 06 Dec 2024 02:48 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:48 PM IST
सार
नारनौल के मोहल्ला पुरानी सराय निवासी व्यापारी पंकज लखेरा व मोहल्ला चांदुवाडा निवासी अरविंद उर्फ लाला लखेरा सोनीपत में एक शादी समारोह में गए थे। जब वह शादी समारोह से वापस नारनौल आ रहे थे तो डिवाइडर से गाड़ी टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर 11 पर गांव मिर्जापुर बछोद के फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में दो व्यापारियों की मौत हो गई। जबकि, इस हादसे में तीन अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पर पहुंची और नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों प्राथमिक जांच कर दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नारनौल के मोहल्ला पुरानी सराय निवासी व्यापारी पंकज लखेरा व मोहल्ला चांदुवाडा निवासी अरविंद उर्फ लाला लखेरा सोनीपत में एक शादी समारोह में गए थे। जब वह शादी समारोह से वापस नारनौल आ रहे थे तो डिवाइडर से गाड़ी टकरा गई। गाड़ी को 45 वर्षीय पंकज चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में ड्राइवर पंकज के अलावा ड्राइवर के पीछे बैठे व्यक्ति अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में पंकज का 17 वर्षीय लड़का लव कुमार, प्रवीण व एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 पर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने पंकज व अरविंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि लकी, प्रवीण व तीसरे बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन