फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   two arrested, including soldiers involved in killing the young man

युवक की हत्या के आरोप में सैन्यकर्मी समेत दो गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
two arrested, including soldiers involved in killing the young man
पकड़े गए हत्या के आरोपी। - फोटो : Narnol
लहरोदा पंप हाउस में मिले शव की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। शहरपुर निवासी आशीष को उसके दोस्तों ने ही नहर में डूबोकर मार दिया था। पुलिस ने आरोपी शहपुर निवासी अशोक सैन्यकर्मी व दीपक (मेरठ उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि आशीष (मृतक) के पिता रामानंद ने शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में बिजली निगम में ठेके पर लगा था। 14 जून की शाम चार बजे आशीष की पत्नी के पास फोन आया था कि दोस्त दीपक की बाइक से घर आ रह है। देर शाम तक आशीष घर नहीं पहुंचा ओर फोन भी बंद आ रहा था। परिवार के लोगों ने आशीष की तलाश की। अगले दिन रात को पता चला कि आशीष और दीपक व अशोक नूनीकलां एक दुकान से ठंडा पीकर गए थे। अगले दिन रामानंद ने थाना सदर नारनौल में शिकायत दी। पिता ने अशोक व उसके दोस्त पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 16 जून को ही पुलिस को सूचना मिली कि लहरोदा नहर पंप हाउस में आशीष का शव पड़ा है। पिता रामानंद ने अशोक व दीपक पर हत्या का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस आरोपी अशोक व दीपक 20 जून गिरफ्तार कर लिया। रविवार को अदालत पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। पूछताछ में पता चला हैं कि आरोपी दीपक आशीष के साथ ही गुरुग्राम में नौकरी करता था जो दोनों साथ आए। आरोपी अशोक जो फौज में नौकरी करता है, जिसकी दिल्ली में पोस्टिंग है। तीनों ने मिलकर पहले 15 जून की रात शराब पी और फिर नहाने के बहाने आशीष को पम्प हाउस ले गए। आशीष को तैरना नहीं आता था। फिर भी इन्होंने उसको पानी मे खींचकर डुबो दिया फिर बाइक से फरार हो गए। जब उन्हें पता चला कि आशीष के कपड़े बाइक पर ही साथ आ गए हैं तो ये दोनों फिर वापस उसी नहर के पास कपड़े झाड़ियों में डालकर भाग गए । आशीष की हत्या का कारण क्या था, पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपियों से आशीष का मोबाइल फोन भी बरामद किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed