महेंद्रगढ़। गाड़ी से बाइक को टक्कर मारने और फायर करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसपाल चेजी उर्फ रोहन निवासी बनवास जिला झुंझुनू और अजय उर्फ चीकू निवासी देवता ढाणी खेतड़ी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने आरोपी रोहन से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपियों को वीरवार न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों भवानी उर्फ रॉनी निवासी पहाड़वास और राहुल निवासी कोथल खुर्द को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने आरोपी भवानी से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि अंकित निवासी खातौद ने अगस्त माह में थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत देकर पांच नामजदों व अन्य पर गाड़ी से बाइक को टक्कर माने, जान से मारने की नीयत से फायर करने, नकदी व सोने की चैन छीनने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक जसपाल, रोहन, अजय उर्फ चीकू, भवानी उर्फ रॉनी गिरफ्तार किया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी रोहन से अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।