{"_id":"5e33108a8ebc3e4b2e5e2991","slug":"two-and-half-thousand-peoples-given-feedbak-in-swakshta-sarvekshn-from-narnaul-narnol-news-rtk539814765","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल नप से ढाई हजार लोगों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में दिया सिटीजन फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल नप से ढाई हजार लोगों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में दिया सिटीजन फीडबैक
विज्ञापन
नारनौल शहर में फैली गंदगी।
- फोटो : Narnol
चार से 31 जनवरी तक स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 चल रहा है। हालांकि नप नारनौल समेत अन्य नपा में टीमें सर्वेक्षण कर चुकी है। स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा सिटीजन फीडबैक देने वाले शहरों को यूएलबी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 30 जनवरी तक नारनौल नप से 2576, नांगल चौधरी नपा से 683, अटेली नपा से 14, कनीना नपा से 31 व महेंद्रगढ़ नपा से 55 लोगों ने सिटीजन फीडबैक दिया है।
बता दें कि चार जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का सर्वे चल रहा है। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 6000 अंक का है। नप की टीम ने लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया था। जिससे टीम को लोग सफाई संबंधी प्रश्न पूछने पर जानकारी दे सके। हालांकि इसका कितना असर हुआ, ये जो रिजल्ट जारी होने पर पता चल सकेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम नारनौल समेत अन्य शहरों में सफाई संबंधी सर्वे कर चुकी है। टीम ने पहले महेंद्रगढ़ नपा का सर्वे किया। इसके बाद नारनौल नगर परिषद का सर्वे किया था। तीन सदस्यीय टीम ने सभी 25 वार्डों के साथ बाजारों का दौराकर साफ-सफाई का जायजा लिया था। इसमें सब्जी समेत कुछ जगहों को छोड़कर मोहल्लों में सफाई बेहतर मिली थी। इसके बाद टीम ने नांगल चौधरी और अटेली मंडी का सर्वेक्षण किया। नप के ईओ अभय सिंह ने बताया कि फाइनल सर्वे में नारनौल के अच्छे अंक आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सर्वे के बाद भी शहर में सफाई व्यवस्था को उसी क्रम में चलाया जा रहा है। दूसरी ओर 30 जनवरी तक नारनौल नप को वोट फॉर सिटी एप के माध्यम से 1870 व एसएस 2020 पोर्टल से 699 वोटिंग कर चुके हैं। नप के अलावा अन्य नगर पालिकाओं में सिटीजन फीडबैक काफी कम रहा है। जिस शहर का सिटीजन फीडबैक अच्छा होगा, उसे यूएलबी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
डोर- टू-डोटर कूड़ा कलेक्शन का कार्य नहीं आया पटरी पर
नप ने स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान बीस नए वाहन लिए थे। जिससे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य हो सके। लेकिन, इसे सौ फीसदी लागू नहीं किया जा सका। चालक न होने से वाहन नप कैंपस में खड़े हैं। योजना के अनुसार चालकों का ठेका दिया जाएगा। इसके बाद भी पूरे शहर में 25 थ्री व्हीलर इस कार्य में लग पाएंगे। ऐसे में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य में नप के नंबर कट सकते हैं। इसके अलावा सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग करने का भी कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का फीडबैक- 30 जनवरी तक
यूएलबी-वोट फॉर सिटी एप-एसएस 2020 पोर्टल- स्वच्छता एप-कुल
नारनौल-1870-699-07-2576
नांगल चौधरी-657-26-0-683
कनीना-23-08-0-31
महेंद्रगढ़-27-22-06-55
अटेली-12-02-0-14