फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two acres of wheat crop, fuel and animal feed burnt to ashes

दो एकड़ गेहूं की फसल, ईंधन व पशु चारा जलकर राख

Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two acres of wheat crop, fuel and animal feed burnt to ashes
महेंद्रगढ़। भीषण गर्मी के चलते आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को तीन गांवों में लगी आग के कारण दो एकड़ की गेहूं की फसल व 13 ग्रामीणों का ईंधन जलकर राख हो गया। पिछले 40 दिनों में महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 41 आगजनी की घटना हो चुकी है। मंगलवार देर रात गांव पालड़ी पनिहारा निवास सुरेश कुमार के खेत में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग में दो एकड़ में कटाई कर एकत्रित की गई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सुरेश कुमार ने बताया कि उसने गांव के ही प्रदीप कुमार को अपनी जमीन खेती के लिए दी हुई है। गेहूं की कटाई एक थ्रेसिंग के लिए फसल एकत्रित की हुई थी। रात करीब दस बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिसमें फसल पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में बुधवार को लहरोदा निवासी सुनील कुमार का करीब पांच मन पशु चारा जलकर राख हो गया। जबकि तीसरी घटना में गांव खेड़की निवासी तारा सिंह, बहादुर, उदय सिंह, लीलू , सुनील, जगदीश, महावीर, रामचंद्र, श्रीराम, कृष्ण, प्रभातीलाल, रामकिशन, मडीराम का अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब दो एकड़ में फैला ईंधन जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना साथ लगते कंवर सिंह के मकान में दरार आ गई। तीनों जगह पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed