फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused of drinking alcohol while sitting with driver before accident and arrested

Mahendragarh-Narnaul News: हादसे से पहले चालक के साथ बैठकर शराब पीने वाले दो आरोपी और गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused of drinking alcohol while sitting with driver before accident and arrested
कनीना (महेंद्रगढ़)। उन्हाणी गांव में हुए बस हादसे में पुलिस की ओर से अभी तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें आरोपी चालक के साथ बैठकर शराब पीने के चार आरोपियों को काबू किया जा चुका है। सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीजेएम मेनका सिंह की अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को नरेश उर्फ कालिया और भूदेव निवासी सेहलंग को गिरफ्तार किया है। चालक धर्मेंद्र के साथ बैठकर शराब पीने के मामले में निट्टू उर्फ हरीश, संदीप, भूदेव व नरेश उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

अब तक यह हो चुके हैं गिरफ्तार
11 अप्रैल को उन्हाणी गांव के नजदीक स्थित हैफेड गोदाम के पास हुए बस सड़क हादसे में छह बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बस चालक धर्मेंद्र निवासी सेहलंग, जीएल पब्लिक स्कूल की प्राचार्य दीप्ति राव व स्कूल सचिव होशियार सिंह को वीरवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि निट्टू उर्फ हरीश और संदीप निवासी सेहलंग को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ने भूदेव निवासी सेहलंग और नरेश उर्फ कालिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस आरोपियों की शिनाख्त के लिए चालक धर्मेंद्र को कड़े पहरे में लेकर पहुंची थी। पुलिस ने प्राचार्य, बस चालक और स्कूल सचिव को पांच दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बस चालक का लाइसेंस रद्द करने को लेकर आरटीए विभाग को लिखा
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस जांच खुलासा हुआ है कि बस चालक ने सेहलंग बस स्टैंड पर ही बस में साथियों के साथ बैठकर शराब पी थी। डीएसपी कनीना के नेतृत्व में सीआईए महेंद्रगढ़, थाना शहर कनीना की टीमों का गठन किया गया। एसपी के निर्देशानुसार पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी बस चालक धर्मेंद्र का लाइसेंस रद्द कराने के लिए आरटीए विभाग को लिखकर भेज दिया है।
आरोपी बस चालक धर्मेंद्र बोला- अब हो रहा है पछतावा
सोमवार को अन्य आरोपियों की शिनाख्त के लिए पुलिस पहरे में कनीना एसडीजेएम मैनका सिंह के न्यायालय में पेश किया गया था। आरोपी बस चालक धर्मेंद्र ने बताया कि बस हादसे का उसको बहुत पछतावा है। हादसे के बाद उसने स्वयं वहां उपस्थित लोगों से कहा था कि उसे पुलिस के हवाले किया जाए। इसके बाद मौके से उसे गाड़ी में बैठाकर कनीना थाने पहुंचाया था। वहीं स्कूल प्रबंधन की ओर से गत तीन माह से उसे वेतन नहीं दिया गया है।

रोड सेफ्टी सेल की टीम ने किया दौरा
सोमवार को रोड सेफ्टी सेल की टीम कनीना में पहुंची। टीम की ओर से हादसे में घायल बच्चों से सभी प्रकार की जानकारी जुटाई गई। बच्चों से बातचीत कर टीम की ओर से हादसे के कारणों का पता लगाया गया। इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर रोड सेफ्टी सेल को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed