फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused of bike theft arrested, bike recovered

बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद

Wed, 17 Aug 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two accused of bike theft arrested, bike recovered
मंडी अटेली। अटेली पुलिस ने गांव खेड़ी में होटल के पास से चोरी गई बाइक के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान विजय और अनिल निवासी खेड़ी के रूप में हुई है। आरोपियों से बाइक भी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सुरेंद्र निवासी ढिकवाड़ अलवर ने अटेली थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि 10 अगस्त की रात को वह ड्यूटी करके गांव खेड़ी में होटल से सब्जी लेने गया था और बाइक होटल के बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ समय बाद उसने देखा तो उसकी बाइक वहां पर नहीं थी। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ बाईक चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज की सहायता से छानबीन करते हुए बाइक चोरी करने वाले एक आरोपी विजय को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया। जिससे पूछताछ में उसके साथी के बारे में पता लगाकर पुलिस ने उसके साथी अनिल निवासी खेड़ी को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ करते हुए पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed