फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested in liquor robbery case

शराब के ठेके पर लूटपाट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Mar 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in liquor robbery case
सीआईए की टीम ने बुधवार की शाम शराब के ठेके पर कट्टा दिखाकर लूट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भूपेंद्र व विकास निवासी नांगल सोडा के रूप में हुई। आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रिंकू ने सात फरवरी को नांगल चौधरी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि थनवास गांव के शराब के ठेके पर वह सेल्समैन के रूप में नौकरी करता है। दोपहर में स्विफ्ट डिजायर कार से दो युवक उतरे। आरोपियों ने अंग्रेजी शराब की बोतल मांगी। रिंकू ने बोतल निकालकर देते समय पैसे मांगे तो उन्होंने कहा कि नहीं मिलेंगे। पीड़ित ने बोतल नहीं दी तो एक लड़के ने देसी कट्टा निकलकर फायर किया और शराब की बोतल छीनकर भाग गए। नांगल चौधरी थाना पुलिस ने अज्ञात पर लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में सीआईए नारनौल ने बुधवार की शाम दो आरोपियों को नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव नांगल सोडा से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी भूपेंद्र व विकास ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed