फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested for threatening to kill

Mahendragarh-Narnaul News: जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 07:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Dec 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for threatening to kill
सतनाली। सेल्समैन को अवैध हथियार दिखाकर फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना सतनाली की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ चाइनीज निवासी सुरहेती जाखल सतनाली और कमलदीप उर्फ धोलिया निवासी पिलानी राजस्थान को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। पुलिस ने फोन बरामद किया है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता विक्रम उर्फ विक्की निवासी गांव बसई ने थाना सतनाली में दी शिकायत में बताया कि वह हरेंद्र व धर्मसिंह ठेकेदारों के पास सतनाली मंडी दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता है। 18 दिसंबर को समय करीब साढ़े दस बजे वह ठेके में मौजूद था कि अमित व कमलदीप ने पिस्तौल दिखाकर पचास हजार रुपये फिरौती मांगी। न देने पर उसे व ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed