{"_id":"6955689275cae330180f1bed","slug":"twenty-two-proposals-were-approved-at-the-kanina-napa-financial-meeting-narnol-news-c-203-1-sroh1010-122887-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना नपा की वित्तीय बैठक में 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना नपा की वित्तीय बैठक में 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर
विज्ञापन
फोटो संख्या:-72 नगरपालिका कनीना में बैठक करती नगरपालिका प्रधान डॉ. रिम्पी यादव---संवाद
कनीना। नगर पालिका कनीना कार्यालय में बुधवार को नपा की वित्तीय बैठक में सर्व सम्मति से 22 विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगी। वित्त एवं ठेका समिति की बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका प्रधान डॉ. रिम्पी यादव ने की।
इस दौरान सड़क निर्माण, नालों के निर्माण, ऊंचे प्रकाश स्तंभ, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, नगरपालिका कार्यालय भवन के नवीनीकरण और पानी निकासी से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
स्वीकृत कार्यों में नवंबर 2024 से जुलाई 2025 तक लंबित एलईडी स्ट्रीट लाइट एवं ऊंचे प्रकाश स्तंभों के रखरखाव के लिए 5.70 लाख रुपये, नगरपालिका कार्यालय भवन की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए 40 लाख रुपये, वार्ड नंबर 3 में क्षतिग्रस्त नाली के पुनर्निर्माण हेतु 13.60 लाख रुपये सहित विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग ईंटों से बनी सड़कों और नालियों का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त, वार्ड नंबर 1 व 12 में शहीद स्मारक से कालर वाला जोहड़ तक नाली निर्माण, नगर के विभिन्न स्थानों पर ऊंचे प्रकाश स्तंभ स्थापित करना, गीता स्कूल वाली गली का पुनर्निर्माण, होली वाला व कालर वाला जोहड़ के पानी की निकासी हेतु दो पंप कक्षों का निर्माण और वार्ड नंबर 6 में सिरश वाला जोहड़ पर गौ घाट निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को भी स्वीकृति दी गई।
नपा प्रधान डॉ. रिम्पी यादव ने कहा कि स्वीकृत विकास कार्यों के पूरा होने से कनीना की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा। उन्होंने समिति सदस्यों और अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, जिसके बाद बैठक संपन्न हुई।