{"_id":"57e2d8fb4f1c1b3e34a823ce","slug":"turnament-boxing-gold-medal-wining","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहित ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदुवंशी शिक्षा निकेतन के छात्र मोहित का नेशनल बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय प्रांगण पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्राचार्य बाबूलाल यादव ने बताया कि मोहित विद्यालय की 11वीं कक्षा में कला संकाय का छात्र है। चामधेड़ा निवासी मोहित ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 17 वर्षीय आयु ग्रुप में लोहा मनवाते हुए लगातार पांच नॉक आउट मुकाबले खेकर सभी को आर.एस.सी. उतार दिया।
यह प्रतियोगिता 19 से 20 सितंबर को गुड़गांव में आयोजित हुई थी। वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव ने आगामी तीन अक्तूबर को नेपाल में खेली जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीत का शुभाशीर्वाद दिया। चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने कहा कि महेन्द्रगढ़ के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में विजेता बन पूरे हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।