{"_id":"5e370ed68ebc3e4b0b57c343","slug":"truck-theft-from-the-traffic-station-premises-narnol-news-rtk5402856161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक थाना परिसर से ट्रक चोरी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक थाना परिसर से ट्रक चोरी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खनन विभाग की ओर से इंपाउंड ट्रक रघुनाथपुरा ट्रैफिक थाना परिसर से चोरी हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आया है। पुलिस ने महेंद्रगढ़-कनीना रोड से ट्रक मालिक समेत तीन को ट्रक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से ट्रक मालिक का जमानत मिल गई। जबकि, चालक व खलासी को जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खनन विभाग ने एक ट्रक को इंपाउंड कर रघुनाथपुरा स्थित ट्रैफिक थाना पुलिस कैंपस में खड़ा कर दिया था। आरोप है कि 31 जनवरी की रात करीब एक बजे ट्रक मालिक, चालक व खलासी ट्रक को लेकर चले गए। थाने के कर्मचारियों ने सुबह देखा तो कैंपस में ट्रक नहीं था। इसके बाद मामले की जानकारी सिटी थाना पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने हवलदार जितेंद्र की शिकायत पर ट्रक मालिक समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि एक जनवरी को ट्रक को महेंद्रगढ़-कनीना रोड पर गुढा बस स्टैंड से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मौके से झज्जर निवासी ट्रक मालिक राकेश, चालक सुरेश व खलासी जय किशन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद तीनों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से ट्रक मालिक राकेश को जमानत मिल गई। जबकि, सुरेश व जय किशन न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया गया है। ट्रक का चालक व खलासी चोरी से ट्रक लेकर गए थे।