फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Troublesome journey.....200 meter road not taken care of for five years

Mahendragarh-Narnaul News: परेशानी का सफर.....पांच साल से नहीं ली 200 मीटर सड़क की सुध

Tue, 27 May 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 27 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Troublesome journey.....200 meter road not taken care of for five years
फोटो संख्या:59- सड़क मार्ग पर भरा बारिश का पानी--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला मसानी से पड़ाव मोहल्ला तक 200 मीटर सड़क पांच साल से खस्ताहाल है। पांच वर्ष पहले सीसी बेस पर यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन

इस मार्ग से शहर पांच वार्डों के 18 गांवों के लोग इसी मार्ग से आवागमन करते है। इस मार्ग से निजी स्कूलों 100 से अधिक बसें गुजरती रहती है। टूटे मार्ग के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रतिदिन तीन हजार से अधिक वाहन इस मार्ग से गुजरते है। मोहल्ला वासी अनेक बार मौखिक रूप से नपा को शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस मार्ग पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। इस मार्ग से दिनभर 3000 से अधिक वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
यह बोले लोग
बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाता है। इसके कारण वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसे होते हैं। इस मार्ग से शहर की आबादी के साथ-साथ करीब 20 गांवों के लोग भी दिनभर आवागमन करते हैं। नगरपालिका इस और जल्द ध्यान दे ताकि हादसे न हों।
--- कर्मपाल यादव
----------
नगरपालिका द्वारा पांच वर्ष पहले यह सीसी मार्ग बनाया गया। तीन माह बाद ही यह मार्ग जर्जर हो गया। नपा इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। नपा को तुरंत प्रभाव से इसका निर्माण करवाना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
--- राहुल यादव
----------
इस मार्ग की बदहाली के कारण लोग भी अब अन्य वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने लगे हैं। आए दिन वाहन भी खराब हो रहे हैं। पिछले चार सालों से नपा की ओर से मांग उठाई जा रही है। लेकिन इस सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
--- बलबीर प्रजापत
-----------
यह मार्ग अनेक गांवों से जुड़ा हुआ है। सुबह जब गांव के लोग किसी कार्य के लिए शहर में आते है तो उनको गड्ढाें का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर दिनभर उड़ने वाली धूल भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

--- रवि अरोड़ा
--------

शीघ्र टेंडर लगाकर इस सड़क मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा। शहर में जहां भी मार्ग टूटा हुआ है उसका का भी निर्माण करवाया जाएगा। नगरपालिका की ओर से हाल ही में शहर के विकास के लिए किए गए प्रस्तावों में गलियों एवं मुख्य सड़कों के निर्माण को भी शामिल किया गया है।
--- रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed