{"_id":"6671f7c6a6746fb4040d4a64","slug":"troubled-by-the-problem-of-low-voltage-master-colony-residents-staged-a-protest-narnol-news-c-203-1-sroh1010-110179-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लो वोल्टेज की समस्या से परेशान मास्टर कालोनीवासियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लो वोल्टेज की समस्या से परेशान मास्टर कालोनीवासियों ने दिया धरना
Wed, 19 Jun 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 65 बिजली समस्या के समाधान को लेकर लघुसचिवालय में सांकेतिक धरने पर बैठक मास्टर कॉला
महेंद्रगढ़। पिछले एक साल से बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से परेशान मास्टर कालोनी के लोगों ने लघु सचिवालय में दो घंटे सांकेतिक धरना देकर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शहर की मास्टर कालोनी की 150 घरों में रहने वाली करीब एक हजार की आबादी लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए पिछले एक साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। मंगलवार को कालोनीवासियों का धैर्य जवाब दे गया, जिसके बाद समाजसेवी बलवान फौजी के नेतृत्व में लघु सचिवालय के मुख्य गेट के बाहर दो घंटे के लिए सांकेतिक धरने पर बैठे। उपमंडल अधिकारी के जल्द समस्या के समाधान के आश्वासन पर दो घंटे बाद सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया।
लोगों ने बताया कि एसी कार्यालयों में बैठे अधिकारी आमजन की समस्याओं को नहीं समझ पा रहे हैं। कॉलोनी में पिछले एक साल से कम वोल्टेज बिजली पहुंच रही है जिसके कारण आए दिन बिजली उपकरण जल रहे हैं। साथ ही घरों में पानी की समस्या भी बनी हुई है। भीषण गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो गया हैं। लोग अलग से ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग रहे हैं। जिला प्रशासन से लेकर सरकार को अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन
इस दौरान इंजीनियर संदीप शास्त्री, शारदा देवी, नीतू, ऊषा देवी, अंजू कुमारी, अन्नू, सीमा, रोशनी, नीरू, दर्शना, ऊषा, पूनम देवी, सुनीता देवी, नीतू कुमारी, रेणू, राजेश, रामकिशन, रमेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मोनू, गोविंद, वेदप्रकाश, शिव कुमार, विनय, महेश कुमार, सत्यवीर, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।