{"_id":"66abd4682c67a3f5b303a151","slug":"trouble-roads-submerged-due-to-7540-mm-rain-houses-filled-with-water-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114673-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: परेशानी... 75.40 एमएम बारिश से सड़कें डूबीं, घरों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: परेशानी... 75.40 एमएम बारिश से सड़कें डूबीं, घरों में भरा पानी
Fri, 02 Aug 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-31कर्मचारी कॉलोनी से लघुसचिवालय की ओर जाने वाले मार्ग में भरा बरसात का पानी । संव
नारनौल। जिले में सुबह से बारिश का दौर चलने से आमजन को गर्मी से राहत मिली है। वीरवार को देर रात तक बारिश होती रही। मौसम विभाग ने भी आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
बारिश होने से गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन शहर में जगह-जगह जलभराव होने से पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सुभाष पार्क से हुडा की तरफ जाने वाले मार्ग पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया। वहीं लघु सचिवालय से कर्मचारी कालोनी की तरफ जाने वाले मार्ग भी जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के अनेक मोहल्लों में भी जलभराव होने से आमजन को परेशानी हुई।
कृषि विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार वीरवार को नारनौल में 50, अटेली में 45, नांगल चौधरी में 109, महेंद्रगढ़ में 92 व कनीना में 81 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिला महेंद्रगढ़ में झमाझम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान जिला महेंद्रगढ़ में कुल औसत बारिश 75.40 मिलीमीटर दर्ज हुई है। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार बीच बीच में मध्यम बारिश होती रही, लेकिन पिछले एक सप्ताह से धीरे-धीरे मानसून बारिश के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रही थी। एक जुलाई से 31 जुलाई के दौरान सामान्य बारिश से केवल 7 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई थी, परंतु एक ही दिन में बारिश के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई जो आज बढ़ कर 38 प्रतिशत यानी एक ही दिन में 31 प्रतिशत बारिश के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज हुई हैं। जिला महेंद्रगढ़ में एक जुलाई से एक अगस्त कुल 282.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई हैं, जबकि इस दौरान जिला महेंद्रगढ़ में 205.3 मिलीमीटर औसत बारिश होती है, जो सामान्य बारिश से 38 प्रतिशत अधिक बारिश हुई हैं। बारिश होने से नारनौल में अधिकतम 30.5 व न्यूनतम 26.0 और महेंद्रगढ़ में 29.8 और 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर लगातार मौसम परिवर्तनशील और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
जुलाई माह में जिले में हुई बारिश का डाटा (एमएम)
दिनांक नारनौल अटेली नांगल चौधरी महेंद्रगढ़ कनीना कुल
1 जुलाई 19.00 42.00 41.00 90.00 66.00 258.00
2 जुलाई 12.00 0.00 10.00 19.00 0.00 41.00
4 जुलाई 40.00 4.00 7.00 29.20 7.00 87.20
5 जुलाई 47.00 12.00 52.00 32.00 5.00 148.00
7 जुलाई 3.00 0.00 2.00 1.00 16.00 22.00
8 जुलाई 11.50 15.00 0.00 3.00 0.00 29.50
10 जुलाई 30.50 17.00 0.00 0.00 0.00 47.50
11 जुलाई 0.00 0.00 11.00 1.00 0.00 12.00
12 जुलाई 0.00 0.00 4.00 0.00 0.00 4.00
16 जुलाई 28.00 0.00 33.00 0.50 0.00 61.50
17 जुलाई 11.00 0.00 0.00 2.00 0.00 13.00
19 जुलाई 0.00 0.00 0.00 0.00 18.00 18.00
22 जुलाई 0.00 5.00 0.00 0.00 0.00 5.00
23 जुलाई 0.00 0.00 0.00 20.00 7.00 27.00
24 जुलाई 13.50 3.00 20.00 0.00 1.00 37.50
25 जुलाई 0.00 1.00 0.00 2.00 11.00 14.00
26 जुलाई 0.00 13.00 0.00 0.00 0.00 13.00
27 जुलाई 0.00 0.00 0.00 0.00 1.00 1.00
31 जुलाई 12.00 1.00 4.00 0.00 0.00 17.00
संपूर्ण इलाके में बुधवार दोपहर बाद से झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। आगामी दो-तीन दिनों तक मानसून टर्फ रेखा हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर बनी रहेंगी, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर गर्ज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की एक से चार अगस्त के दौरान गतिविधियों की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ