फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Trouble due to waterlogging in many places

Mahendragarh-Narnaul News: कई जगहों पर जलभराव होने से परेशानी

Sat, 12 Jul 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 12 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to waterlogging in many places
फोटो नंबर- 15बस स्टैंड के मुख्य द्वार के पास जमा पानी से गुजरती बस। संवाद - फोटो : mathura
नारनौल। क्षेत्र में लगातार दो दिन से हल्की से मध्यम बारिश होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार सुबह से हल्की बारिश होने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके। इसके साथ नारनौल सहित कई जगहों पर जलभराव के भी हालात बन गए।
विज्ञापन

नारनौल बस स्टैंड, बिजली निगम कार्यालय सहित गली मोहल्लों में भी जलभराव की समस्या देखने को मिली। जिला महेंद्रगढ़ में लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। शुक्रवार को नारनौल में 16.5, नांगल चौधरी में 14.3, सतनाली में 12.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार ने 13 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने और 12 जुलाई को बंगाल की खाड़ी पर भी एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 14-18 जुलाई के दौरान अच्छा मानसून गतिविधियों की प्रबल संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि नारनौल में एक जून से आठ जुलाई तक 222.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस दौरान नारनौल में 81.9 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, जो सामान्य से 171.0 प्रतिशत अधिक हुई है। एक जुलाई से आठ जुलाई तक 103.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इस दौरान नारनौल में 23.0 मिलीमीटर बारिश होती है, जो सामान्य से 355 प्रतिशत अधिक दर्ज हुई है। जिले में जुलाई महीने में 150 मिलीमीटर नौ जुलाई 2003,146 मिलीमीटर 11 जुलाई 2000, 140 मिलीमीटर 23 जुलाई 1995, 117 मिलीमीटर 23 जुलाई 1967, 102 मिलीमीटर 14 जुलाई 2005, जबकि इस साल अभी तक 84.5 मिलीमीटर बारिश सात जुलाई तक दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed