{"_id":"67a507b9ac6757c8490c0054","slug":"trouble-due-to-non-drainage-of-sewer-water-in-ward-number-two-of-kanina-narnol-news-c-203-1-sroh1012-115050-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना के वार्ड नंबर दो में सीवर के पानी की निकासी न होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना के वार्ड नंबर दो में सीवर के पानी की निकासी न होने से परेशानी
Fri, 07 Feb 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- कनीना के वार्ड नंबर दो में भरा गंदा पानी--संवाद
कनीना। नगर पालिका कनीना के वार्ड नंबर दो में सीवर के पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली के लटकते तारों से भी हादसे की आशंका बनी रहती है।
वार्ड में वर्तमान में 877 मतदाता हैं, जिनमें 451 पुरुष और 426 महिला मतदाता हैं। कनीना में वर्तमान में 10413 मतदाता हैं, जिनमें 5376 पुरुष और 5037 महिला मतदाता हैं। वार्ड नंबर 2 में पूर्व पार्षद संतोष यादव के घर के सामने गंदा पानी जमा रहता है। निकासी के लिए एक जोहड़ तो बना हुआ है, लेकिन उस जोहड़ में कई वार्डों का पानी आता है, जिससे बहुत भारी परेशानी होती है।
इसी वार्ड से गांव करीरा, भड़फ, कोटिया निशान को जाने वाला रास्ता है। एक हजार से अधिक लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। लोग इस गंदे पानी से होकर गुजरने पर मजबूर हैं। कई बार तो दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ महिलाएं पशुओं का काम करने के लिए सुबह जाती हैं, तो फिसलकर कई महिलाएं चोटिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
इस समस्या को लेकर नगर पालिका को कस्बा वासियों ने कई बार अवगत कराया है, लेकिन नगर पालिका बरसात के मौसम में ट्रैक्टर या इंजन लगाकर पानी को अस्थायी तौर पर निकाल देती है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हुआ है। कई पार्षद आए, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं करवा पाए हैं। इस वार्ड में होली का दहन भी होता है। इसी वार्ड में बिजली के तार बहुत ढीले हो रखे हैं, जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। कस्बा वासियों का कहना है कि पार्षद बनने के बाद सबसे पहले गंदे पानी की निकासी और बिजली के तारों की समस्या का समाधान होना चाहिए। इन समस्याओं के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों को मौखिक और लिखित रूप से कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।