फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Troops of more than 20 monkeys roaming on rooftops and in the streets.

Mahendragarh-Narnaul News: छतों और गलियों में घूम रहे 20 से अधिक बंदरों के झुंड

Sun, 26 Jul 2026 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Troops of more than 20 monkeys roaming on rooftops and in the streets.
फोटो 11 बाजार में एक दुकान पर बैठे बंदर।संवाद
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में इनकी संख्या में भारी वृद्धि हुई है। अब 20 से अधिक बंदरों के झुंड देखे जा रहे हैं जिससे लोगों में दहशत है। लोग घरों की छतों पर जाने से भी कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

वहीं, बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। वे कपड़े फाड़ देते हैं और गमलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। पानी की टंकियों के पाइप तोड़ देने से पानी व्यर्थ बह जाता है। बाजार में दुकानदार भी परेशान हैं, क्योंकि बंदर दुकानों के बाहर रखे सामान को खराब कर देते हैं। राह चलते लोगों पर झपट्टा मारने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगलों में छोड़ने का आग्रह किया है। लोगों ने बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए प्रभावी योजना बनाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed