फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tribute was paid to the immortal martyrs by offering floral wreaths at the war memorial.

Mahendragarh-Narnaul News: युद्ध स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Tue, 16 Dec 2025 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Tribute was paid to the immortal martyrs by offering floral wreaths at the war memorial.
फोटो 06पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन करते नगराधीश। डीआईपीआरओ
नारनौल। वीर सैनिकों की वीरता, त्याग और देश के प्रति समर्पण हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र हमेशा इन वीर सपूतों का ऋणी रहेगा। यह बात नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय में स्थित जिला युद्ध स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि उपरांत कही।
विज्ञापन


नगराधीश ने कहा कि 1971 का यह ऐतिहासिक दिन भारतीय सशस्त्र बलों की ऐतिहासिक जीत और बांग्लादेश के उदय के वीर सैनिकों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक दुनिया में सबसे बहादुर सैनिक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हरियाणा सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डीएसपी सुरेश कुमार, विंग कमांडर सतीश चंद्र यादव, जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आरके यादव, सीएसडी कैंटीन मैनेजर मेजर भारत भूषण के अलावा कार्यालय के कर्मचारी एवं जिले के भूतपूर्व सैनिकों ने भी शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed