{"_id":"6809387a08e07d31d901f644","slug":"tribute-was-paid-by-holding-condolence-meetings-and-candle-marches-narnol-news-c-203-1-sroh1010-116653-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शोकसभा तो कहीं कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शोकसभा तो कहीं कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि
Thu, 24 Apr 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:96- नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क कनीना में मृतक लोगाें को श्रद्धाजंलि देते कस्बावास
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत पर जिले में शोक है। यादव सभा, ब्राह्मण सभा समेत अन्य संगठनों की ओर से बुधवार को शोकलभा आयोजित की गई और जान गंवाने वाले पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कनीना में बुधवार की देर शाम कस्बे के लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठकों के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष देश आतंकवादियों का एक बड़ा हमला झेल रहा है। देश का हृदय कहे जाने वाले संसद, कभी होटल ताज, उरी, पुलवामा जैसे हमलों से देश दहलता रहा है। इन हमलों में आमजन के साथ बर्बरता हुई है। अब समय आ गया है कि भारतीय सेना को आतंक का सफाया करने के लिए खुली छूट देनी चाहिए। इस बर्बरता पूर्वक किए गए हमले से हर वर्ग में उबाल है तथा सभी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में 26 पर्यटकों की मौत को लेकर जिले के लोगों में रोष है। इस घटना पर लोगों ने नाराजगी जताई है। विभिन्न संगठनों के लोगों ने शोक सभाएं कर और कैंडल जुलूस निकालकर पहलगाम की घटना में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
विज्ञापन
शोक सभाओं ने मृत पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही भारत सरकार से आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की गई। युवाओं ने कहा कि उन्हें अपनी सेना पर अभिमान और गर्व है, वह आतंकवादियों को कड़ा जवाब देगी।