फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tribute paid to the tourists of Pahalgam

Mahendragarh-Narnaul News: पहलगाम के पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 06 May 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 06 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the tourists of Pahalgam
फोटो संख्या:-73 हुड्डा पार्क में पहलगाम में हुए हमले लेकर लोगों को संबो​धित करते हुए आर्य समाज
महेंद्रगढ़। आर्य समाज मंदर महेंद्रगढ़ के प्रांगण में साप्ताहिक हवन वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़ एवं आर्य समाज के तत्वावधान में किया गया। पुरोहित पंडित कंवर सिंह आर्य रहे। मुख्य यजमान पंडित भूपेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य वीर दल के अध्यक्ष सतीश आर्य ने की। पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सतीश आर्य, प्रो. अश्विनी आर्य, एडवोकेट संदीप यादव, विक्रम सिंह ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में सनातन जन जागृति रैली का आयोजन जोर शोर से किया गया। सुबह 5 बजे आर्य समाज महेंद्रगढ़ में हवन की पूर्ण आहुति से प्रारंभ हुई तथा हुड्डा पार्क में यात्रा सम्पन्न हुई। मानवता के इतिहास में यह एक काला अध्याय है। आर्य समाज महेंद्रगढ़ की रैली का उद्देश्य सरकार से आतंकवादी संगठन और उनके संरक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आर्य समाज एक सामाजिक सुधार आंदोलन है जो भारत में वेदों के सिद्धांतों में विश्वास रखता है। आर्य समाज ने हमेशा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई है और स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है। आतंकवादियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कृष्णा आर्या, सुनीता आर्या, सुनील आर्या, सावित्री देवी, डॉ. विक्रांत डागर, बृहस्पति शास्त्री, बीरसिंह मेघनवास, प्रवक्ता सुरेंद्र गाहड़ा, एडवोकेट मानव आर्य, वेद प्रकाश आर्य, डॉ. भंवर सिंह, समर सिंह मेघवनवास, भूपेंद्र सिंह आर्य, अनिल आचार्य, किरोड़ी लाल, अनिल आर्य सहित अनेक आर्यजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed