{"_id":"65ff3084b6f725c623055cbf","slug":"tribute-paid-to-martyrs-in-subhash-park-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110646-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सुभाष पार्क में शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सुभाष पार्क में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Sun, 24 Mar 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर सुभाष पार्क नारनौल में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट)के जिला सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि हमारे देश के इंकलाब और इंकलाबी आंदोलन के अग्रदूत युवाओं के दिलों में बसने वाले शहीद भगत सिंह व उनके क्रांतिकारी साथियों ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ते हुए एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की। जिला सचिव सतीश कुमार ने कहा कि नौजवानों ने हर सामाजिक परिवर्तन में हमेशा निर्णायक की भूमिका अदा की है। कार्यक्रम में बलबीर सिंह, डॉ. व्रतपाल सिंह, छाजूराम रावत, सीताराम, रतीराम महाशय, महावीर प्रसाद गोद, भीमसेन ने पुष्पांजलि अर्पित की।