फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tree plantation was done at the government college on the birth anniversary of Dr. OP Yadav.

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में डॉ. ओपी यादव की जन्म जयंती पर किया पौधरोपण

Wed, 21 Jan 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tree plantation was done at the government college on the birth anniversary of Dr. OP Yadav.
फोटो संख्या:56- राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी-- - फोटो : 1
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति की ओर से आरपीएस ग्रुप के संस्थापक डॉ. ओपी यादव की जन्म जयंती पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समिति की अध्यक्ष डॉ. पवित्रा राव ने पौधरोपण कर किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने डॉ. ओपी यादव के जीवन व शिक्षा के क्षेत्र में उनकी ओर से किए गए क्रांतिकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को डॉ. ओपी यादव के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह एकमात्र सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए हम न केवल अपने बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप-प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने डॉ. यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी ओर से जलाई गई शिक्षा की लौ आज न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश को आलोकित कर रही है। उन्होंने हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि आज का युवा ही कल के भारत का भाग्य विधाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें व पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed