फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Transmission line survey to be conducted for the substation at Amarpur Jorasi.

Mahendragarh-Narnaul News: अमरपुर जोरासी में सबस्टेशन के लिए होगा ट्रांसमिशन लाइन सर्वे

Fri, 05 Jun 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Transmission line survey to be conducted for the substation at Amarpur Jorasi.
फोटो नंबर-15निजामपुर रोड ​स्थित इंडस्ट्रियल पावर हाउस।
नारनौल। जिले के अमरपुर जोरासी में प्रस्तावित 220 केवी सबस्टेशन को बिजली नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके लिए 220 केवी सबस्टेशन डेरोली अहीर से अमरपुर जोरासी तक डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के लिए सर्वे कार्य का टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस सर्वे कार्य की अनुमानित लागत 2.68 लाख रुपये निर्धारित की गई है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय रेलवे को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है। अधिकारियों के अनुसार सर्वे पूरा होने के बाद ट्रांसमिशन लाइन के अंतिम रूट का निर्धारण किया जाएगा, जिससे निर्माण कार्य शुरू करने का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता जोगेंद्र हुड्डा ने बताया कि रेलवे की मांग पर डेरोली अहीर से अमरपुर जोरासी तक 220 केवी लाइन का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य एचवीपीएन की कंस्ट्रक्शन विंग द्वारा कराया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद रेलवे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत व विश्वसनीय बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed