फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Transformer stolen from boosting station, population of 5 thousand troubled for drinking water

Mahendragarh-Narnaul News: बूस्टिंग स्टेशन से ट्रांसफार्मर चोरी, 5 हजार की आबादी पेयजल के लिए परेशान

Sat, 27 Apr 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Transformer stolen from boosting station, population of 5 thousand troubled for drinking water
फोटो संख्या:60- घनश्याम दास--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। पंचमुखी हनुमान मंदिर के बूस्टिंग स्टेशन से दो दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण पिछले दिन से पेजयल आपूर्ति भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन

इस बूस्टिंग स्टेशन से शहर के बड़ा दरवाजा, मोहल्ला बास, मोहल्ला सुनारान, खटीकान, चामधेडा, शिव कॉलोनी, सैनीपुरा सहित अन्य मोहल्ला में पेयजल की आपूर्ति होती थी। दो दिनों से पांच हजार की आबादी को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बूस्टिंग स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि 25 अप्रैल की रात को अज्ञात चोर बूस्टिंग स्टेशन का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। सुबह चार बजे जब स्टेशन पर पहुंचे तब देखा कर ट्रांसफार्मर चोरी हुआ पाया है। बूस्टिंग स्टेशन की चाहर दीवारी काफी छोटी है, जिसकी वजह से चोर कई बार चोरी करने का प्रयास कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला बास में पहले से कम पानी पहुंच रहा है। उसके ऊपर ट्रांसफार्मर चोरी होने से पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
घनश्याम दास
दो दिन से पानी नहीं आने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब तक ट्रांसफार्मर ठीक नहीं होता तब तक विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था कर पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखा जाना चाहिए।
रोहताश तिवाड़ी
11 हट्टा बाजार में 400 से अधिक दुकानें है। इसके अलावा आसपास घर हैं, लेकिन बूस्टिंग स्टेशन का ट्रांसफार्मर जब तक नहीं लगेगा तब तक लोगों को गर्मी के मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
महेश शर्मा
मोहल्ला सैनीपुरा में पहले ही मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो रही थी। अब दो दिन से बिजली बाधित होने से पानी नहीं आया है। गर्मी के मौसम में लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ेगा।
नरेंद्र सैनी
पंचमुखी मंदिर के पास बूस्टिंग स्टेशन से ट्रांसफार्मर चोरी सूचना मिली है। इसके लिए बिजली निगम के अधिकारियों से बात की जा चुकी है। आगामी दो दिनों में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। जब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगता तब तक पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

सुरेंद्र यादव, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- घनश्याम दास--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- घनश्याम दास--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- घनश्याम दास--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- घनश्याम दास--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- घनश्याम दास--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- घनश्याम दास--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- घनश्याम दास--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- घनश्याम दास--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- घनश्याम दास--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- घनश्याम दास--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed