फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Transactions weighed on traditional scales property registrations and mutation records stalled at the tehsil office

Mahendragarh-Narnaul News: देशी तराजू से तुली खरीदारी, तहसील में एक हजार रजिस्ट्री और इंतकाल अटके

Thu, 22 Oct 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Transactions weighed on traditional scales property registrations and mutation records stalled at the tehsil office
फोटो संख्या:69 शाॉपिंग कांप्लेक्स  में जनरेटर चलाता दुकानदार--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में बुधवार रात करीब 12 बजे से गई बिजली वीरवार शाम चार बजे तक बहाल नहीं हो पाई। इलेक्ट्रिक कांटे बंद होने से दुकानदारों को देशी तराजू निकालनी पड़ी। आइसक्रीम और दूध बेचने वालों को जनरेटर चलाना पड़ा जिससे ईंधन का खर्च बढ़ गया।
विज्ञापन

वहीं, अनाज मंडी में भी कांटे बंद रहे और किसानों को बाहर से फसल तुलवानी पड़ी। चाक बंद होने से कुंभकारों का काम रुका जबकि घरों में इन्वर्टर की बैटरी जवाब दे गई।
विज्ञापन

बिजली न होने से सरकारी दफ्तरों में अंधेरा छाया रहा। तहसील में एक हजार रजिस्ट्री, इंतकाल जैसे काम नहीं हो सके। सरल केंद्र में आरसी, लाइसेंस, डोमिसाइल और सीएम विंडो के काम अटके रहे। कंप्यूटर और प्रिंटर बंद होने से कर्मचारी अंधेरे में बैठे रहे और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
गुस्साए शहरवासियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और लघु सचिवालय में नारेबाजी की। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी पानी की है। उन्होंने बिजली तुरंत बहाल करने की मांग की। इस मौके पर दिनेश सैनी, कैलाश सैनी, विकास तिवाड़ी और लक्ष्मीनारायण सहित शहर और ग्रामीण इलाकों के कई लोग मौजूद रहे। वहीं, वकील बंटी ने राव तुलाराम चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।
-------------
शहर में बुधवार रात से बिजली नहीं है। बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं ठप होने से रोजमर्रा के काम अटक गए हैं। सरकार को कर्मचारियों से बातचीत कर जल्द समाधान निकालना चाहिए। -पुनीत कुमार, इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार
............
इलेक्ट्रिक कांटे बंद होने से देशी तराजू निकालनी पड़ी। बिजली न होने से सामान निकालने और ग्राहकों को समय पर देने में दिक्कत आ रही है। -रत्नलाल अग्रवाल, किराना दुकानदार

...............
इन्वर्टर की बैटरी खत्म होने के बाद सामान तोलना मुश्किल हो गया। जनरेटर से काम तो चला लेकिन अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। -गौरव गुप्ता, किराना दुकानदार
..............

सरकार को कर्मचारियों की बात सुनकर हल निकालना चाहिए। बिजली बाधित रहने से आम जनता भी परेशान होती है। बुधवार रात से बिजली नहीं है और वार्ड में पानी की सप्लाई भी नहीं हुई। ऐसे में गुजारा कैसे होगा। - संजय राव, दुकानदार

फोटो संख्या:69 शाॉपिंग कांप्लेक्स  में जनरेटर चलाता दुकानदार--संवाद

फोटो संख्या:69 शाॉपिंग कांप्लेक्स  में जनरेटर चलाता दुकानदार--संवाद

फोटो संख्या:69 शाॉपिंग कांप्लेक्स  में जनरेटर चलाता दुकानदार--संवाद

फोटो संख्या:69 शाॉपिंग कांप्लेक्स  में जनरेटर चलाता दुकानदार--संवाद

फोटो संख्या:69 शाॉपिंग कांप्लेक्स  में जनरेटर चलाता दुकानदार--संवाद

फोटो संख्या:69 शाॉपिंग कांप्लेक्स  में जनरेटर चलाता दुकानदार--संवाद

फोटो संख्या:69 शाॉपिंग कांप्लेक्स  में जनरेटर चलाता दुकानदार--संवाद

फोटो संख्या:69 शाॉपिंग कांप्लेक्स  में जनरेटर चलाता दुकानदार--संवाद

फोटो संख्या:69 शाॉपिंग कांप्लेक्स  में जनरेटर चलाता दुकानदार--संवाद

फोटो संख्या:69 शाॉपिंग कांप्लेक्स  में जनरेटर चलाता दुकानदार--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article