फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Training in the training school till septmber 15

ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण 15 सितंबर तक

Sat, 14 Aug 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Training in the training school till septmber 15
बस स्टैंड ट्रेनिंग स्कूल प्रशिक्षण में 12 अगस्त से 15 सितंबर तक बैंच नंबर 1218 प्रशिक्षण शुरू किया गया। कोरोना काल के लगभग दो साल के बाद पहली बार 280 युवक 35 दिन का ट्रेनिंग प्रशिक्षण लेंगे। ट्रेनिंग इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि इस बैंच में सभी युवा प्रशिक्षण लेंगे। सुबह के समय 140 और शाम के समय 140 लेंगे। 36 युवकों जिनको मैसेज दिया गया था वे इस बैंच में बच गए थे उनका नंबर अगले बैंच में नंबर आएगा। 1700 बच्चों की अब भी लगभग एक साल की वेटिंग लिस्ट चल रहीं हैं। एक बस में 20 युवक ट्रेनिंग लेते है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि वेटिंग लिस्ट लंबी होने के कारण महेंद्रगढ़ जिले के युवकों को दूसरे जिले में जाकर ट्रेनिंग के लिए फाइल जमा करने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से मांग की है कि ट्रेनिंग स्कूल में बसों की संख्या सात से बढ़ाकर 14 करने की मांग की है ताकि एक साल की वेटिंग का इंतजार कर रहे युवकों का जल्द ही ट्रेनिंग करके अपना लाइसेंस बनवाकर रोजगार के लिए किसी विभाग में अप्लाई कर सके और अपने गरीब परिवार का पालन-पोषण करने के लिए ड्राइवरी लाइसेंस बनवाकर रोजगार कर सके। इस क्षेत्र में बेरोजगारी ज्यादा है क्योंकि जो भी सरकारें आई उन्होंने इस क्षेत्र में न नौकरी दे सकी और कोई बड़ी कंपनी की स्थापना की। जिससे इस क्षेत्र के युवक-युवतियां गुरुग्राम, मानेसर, दिल्ली, बावल, भिवाड़ी कंपनियों में धक्का खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed