फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Training given on counting of postal ballots

Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टल बैलेट की गणना का दिया प्रशिक्षण

Sun, 02 Jun 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Training given on counting of postal ballots
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना बहुत ही महत्वपूर्ण काम होता है। यह कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझें। इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये बातें भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर व उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शनिवार को पंचायत भवन में मतगणना अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहीं।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रजातांत्रिक व्यवस्था में मतों की गणना में सटीकता, ईमानदारी और पारदर्शिता सबसे पहली शर्त होती है। भारत निर्वाचन आयोग ने बहुत ही बेहतरीन नियम बनाए हैं। इसके तहत हमें कार्य करना है। सभी मतगणना अधिकारियों को गोपनीयता को बरकरार रखनी है।
विज्ञापन

बताया कि ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना भी चार जून को सुबह 8 बजे शुरू होगी। यह कार्य ओलंपिक क्लब हाल में होगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना ओलंपिक क्लब हाल नारनौल में होगी। इस मौके पर नांगल चौधरी के एसडीएम व पोस्टल बैलेट नोडल इंचार्ज मयंक भारद्वाज तथा नगराधीश मंजीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed