फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Train will remain cancelled due to doubling between Phulera-Ringas-Rewari railway line

Mahendragarh-Narnaul News: फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड के मध्य दोहरीकरण से ट्रेन रहेगी रद्द

Sun, 29 Jun 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Train will remain cancelled due to doubling between Phulera-Ringas-Rewari railway line
फोटो नंबर-12नारनौल का रेलवे स्टेशन।
नारनौल। जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड के मध्य अटेली-काठूवास-कुंड स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा-रेवाड़ी एक अगस्त से 27 अगस्त और गाड़ी संख्या 19622 रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस ट्रेन दो अगस्त से 28 अगस्त तक (27 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14705 भिवानी-ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस रेलसेवा 20 अगस्त से 27 अगस्त और गाड़ी संख्या 14706 ढेहर का बालाजी- भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक (8 ट्रिप) रद्द रहेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 19620 रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त और गाड़ी संख्या 19621 फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19618, रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त और गाड़ी संख्या 19617 मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक (8 ट्रिप) रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेअ

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं ( प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन जो एक अगस्त से 27 अगस्त तक (27 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। साथ ही परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14088 जैसलमेर- दिल्ली ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है। गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन जो 3 अगस्त, 6 अगस्त, 10 अगस्त, 13 अगस्त, 17 अगस्त, 20 अगस्त, 24 अगस्त और 27 अगस्त को (8 ट्रिप) चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


इंसेट
अटेली स्टेशन पर यह ट्रेन ठहराव नहीं करेगी
गाड़ी संख्या 20473 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी ट्रेन जो 22 अगस्त से 27 अगस्त तक दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। वह अटेली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 20474 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन जो 21 अगस्त से 26 अगस्त तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह अटेली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed