फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Train Services Affected by Doubling Work; Several Services Cancelled and Diverted

Mahendragarh-Narnaul News: दोहरीकरण कार्य से ट्रेनों पर असर, कई सेवाएं रद्द और मार्ग परिवर्तित

Sat, 18 Apr 2026 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Train Services Affected by Doubling Work; Several Services Cancelled and Diverted
महेंद्रगढ़। बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते चार ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके असर कनीना, महेंद्रगढ़ और सतनाली के यात्रियों पर पड़ेगा। 30 अप्रैल तक कई ट्रेरें पूरी तरह रद्द, आंशिक रूप से रद्द, मार्ग परिवर्तित या री-शेड्यूल रहेंगी।
विज्ञापन

बीकानेर मंडल के रेलवे जनसंपर्क अधिकारी धुनीलाल कुमावत ने बताया कि बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दुधवाखारा-हड़याल-डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक रहेगा। इसके कारण 30 अप्रैल तक ट्रेनें प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 30 अप्रैल तक, हिसार-रेवाड़ी सवारी गाड़ी ट्रेन 29 अप्रैल तक, जोधपुर-रेवाड़ी ट्रेन 25 से 29 अप्रैल तक, रेवाड़ी-सीकर ट्रेन 25 से 29 अप्रैल तक पूर्ण रूप से सेवाएं रद्द रहेंगी। दिल्ली-हिसार ट्रेन 29 अप्रैल तक दिल्ली से प्रस्थान कर रेवाड़ी तक ही संचालित होगी। हिसार-दिल्ली ट्रेन 30 अप्रैल तक हिसार के स्थान पर रेवाडी से संचालित होगी को आंशिक रूप से ट्रेनएं रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लालगढ-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 26 से 28 अप्रैल तक (4 ट्रिप) लालगढ़ से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेडता बाइपास-फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
दिल्ली सराय- जोधपुर ट्रेन जो 28 अप्रैल तक दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। बाडमेर-हावड़ा ट्रेन जो 25 अप्रैल को बाडमेर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी।
परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस जो 24 अप्रैल को कामाख्या से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी- रींगस -फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेर, मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन जो 25 से 27 तक दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी जाे परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन 25 अप्रैल तक बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed